ISO 14001:2026 EMS मानक के खंड (Clauses) – संक्षेप में
**********
ISO 14001:2026 पर्यावरणीय प्रबंध प्रणाली (EMS) के लिए एक अंतरराष्ट्रीय मानक है, जो संगठनों को उनके पर्यावरणीय प्रदर्शन में सुधार हेतु एक व्यवस्थित ढाँचा प्रदान करता है। इसकी अपेक्षाएँ (Requirements) सामान्य (Generic) हैं और किसी भी प्रकार, आकार, उत्पाद या सेवा वाले संगठन पर लागू की जा सकती हैं।
खंड 1 – कार्यक्षेत्र (Scope)
इस खंड में मानक के उद्देश्य और उसके लागू होने की सीमा (Scope) का वर्णन किया गया है।
खंड 2 – मानक सन्दर्भ (Normative References)
इस खंड में कोई विशिष्ट संदर्भ मानक नहीं दिया गया है। हालाँकि, समझ के लिए ISO 9000 तथा ISO 14000 जैसे मानकों को संदर्भ रूप में देखा जा सकता है।
खंड 3 – शब्दावली और परिभाषाएँ (Terms and Definitions)
इस खंड में मानक में प्रयुक्त महत्वपूर्ण पदों और उनकी परिभाषाओं का वर्णन किया गया है।
खंड 4 से 10 – EMS की अपेक्षाएँ (Requirements of EMS)
खंड 4 – संगठन का प्रसंग (Context of the Organization)
निम्न से सम्बंधित अपेक्षाएँ -
* संगठन और उसके प्रसंग की समझ (Understanding the organization and its context)
* इच्छुक पक्ष (Interested Parties)
* EMS का कार्यक्षेत्र (Scope)
* EMS की स्थापना
खंड 5 – नेतृत्व (Leadership)
निम्न से सम्बंधित अपेक्षाएँ -
* शीर्ष प्रबंधन की भूमिका और प्रतिबद्धता (Role and commitment of top management)
* पर्यावरणीय नीति की स्थापना (Establishing environmental policy)
* भूमिकाएँ, जिम्मेदारियाँ और प्राधिकार (Roles, responsibilities and authorities)
खंड 6 – आयोजना (Planning)
निम्न से सम्बंधित अपेक्षाएँ -
* सामान्य (General)
* पर्यावरणीय पहलूओं का निर्धारण (Determining environmental aspects)
* अनुपालन दायित्व (Compliance obligations)
* जोखिम और अवसरों का निर्धारण और सम्बोधन (Determining and addressing risks and opportunities)
* आयोजना कार्रवाई (Planning action)
* पर्यावरणीय उद्देश्य (Environmental objectives)
* परिवर्तन की योजना (Planning of Changes)
खंड 7 – समर्थन (Support)
निम्न से सम्बंधित अपेक्षाएँ -
* संसाधन (Resources)
* दक्षता (Competence)
* जागरूकता (Awareness)
* संप्रेषण (Communication)
* प्रलेखित जानकारी (Documented Information)
खंड 8 – संचालन (Operation)
निम्न से सम्बंधित अपेक्षाएँ -
* संचालन आयोजना और नियंत्रण (Operational planning and control)
* आपातकालीन तैयारी और प्रतिक्रिया (Emergency preparedness and response)
खंड 9 – प्रदर्शन मूल्यांकन (Performance Evaluation)
निम्न से सम्बंधित अपेक्षाएँ -
* निगरानी, मापन, विश्लेषण और मूल्यांकन (Monitoring, measurement, analysis and evaluation)
* अनुपालन का मूल्यांकन (Compliance evaluation)
* आंतरिक संपरीक्षण (Internal Audit)
* प्रबंधन समीक्षा (Management Review)
खंड 10 – सुधार (Improvement)
निम्न से सम्बंधित अपेक्षाएँ -
* निरंतर सुधार (Continual Improvement)
* अपालना (Nonconformity) और सुधारात्मक कार्रवाई (Corrective action)
अनुलग्नक A (Annex A – Informative)
इस भाग में ISO 14001 मानक के उपयोग और कार्यान्वयन हेतु मार्गदर्शन (Guidance) प्रदान किया गया है।
ग्रंथसूची (Bibliography)
मानक के अंत में संबंधित संदर्भ सामग्री की सूची दी गई है।
PDCA Mapping (ISO 14001 EMS)
ISO 14001;2026 EMS मानक के विभिन्न खंडों (Clauses) को PDCA (Plan-Do-Check-Act) चक्र के साथ निम्न प्रकार मैप किया जा सकता है -
Plan (आयोजना) चरण - सम्बंधित खंड 4, 5, 6 - प्रमुख फोकस - संगठन का प्रसंग, नेतृत्व, जोखिम और अवसर, उद्देश्य निर्धारण
Do (कार्यान्वयन) चरण - सम्बंधित खंड 7, 8 - प्रमुख फोकस - संसाधन, दक्षता, संप्रेषण, संचालन नियंत्रण
Check (जाँच) चरण - सम्बंधित खंड 9 - प्रमुख फोकस - निगरानी, मापन, आंतरिक ऑडिट, प्रबंधन समीक्षा
Act (सुधार) चरण - सम्बंधित खंड 10 - प्रमुख फोकस - सुधारात्मक कार्रवाई, निरंतर सुधार
यहाँ यह ध्यान रखना आवश्यक है कि खंड 5 (नेतृत्व/Leadership) को हालांकि 'Plan' चरण के साथ समझा जाता है, लेकिन ISO के आधुनिक ढांचे के अनुसार, नेतृत्व पूरे PDCA चक्र के केंद्र (Center) में होता है जो बाकी चारों चरणों को गति और दिशा देता है। इस पूरे चक्र का केंद्रीय लक्ष्य और अंतिम उद्देश्य 'निरंतर सुधार' (Continual Improvement) को हासिल करना है। यह मैपिंग दर्शाती है कि ISO 14001 मानक एक व्यवस्थित और निरंतर सुधार आधारित प्रबंधन प्रणाली प्रदान करता है।
सार
ISO 14001 EMS मानक का ढाँचा Plan-Do-Check-Act (PDCA) अवधारणा पर आधारित है, जो संगठन को एक व्यवस्थित, चरणबद्ध और प्रभावी तरीके से पर्यावरणीय प्रबंधन लागू करने में सहायता करता है। खंड 4 से 10 तक की अपेक्षाएँ मिलकर एक ऐसा प्रबंधन तंत्र बनाती हैं, जो न केवल अनुपालन सुनिश्चित करता है, बल्कि निरंतर सुधार और सतत विकास (Sustainable Development) को भी प्रोत्साहित करता है।
सादर,
केशव राम सिंघल
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें